samvaad
छत्तीसगढ़

राज्यपाल के हाथों पूजा शर्मा को मिला गोल्ड मैडल

रा विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में एमए हिंदी प्रयोजनमूलक सत्र 2019- 20 में पूरे विश्व विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए भटगांव की पूजा शर्मा को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके के द्वारा गोल्ड मैडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूजा शर्मा एसईसीएल भटगांव में कार्यरत कर्मचारी जगन्नाथ प्रसाद शर्मा की पुत्री हैं।

Leave a Reply