samvaad
छत्तीसगढ़

अनुपस्थित सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस



अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव ने बुधवार को प्रात: 10.15 बजे तहसील कार्यालय अंबिकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे, जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं संगीता खलखो, चैनमैन सिकंदर राम, भृत्य भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल हैं। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा। ज्ञात हो कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रात: 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply