अंबिकापुर। विकासखंड के ग्राम पंचायत तुरियाबीरा, सीतापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आगाटोली तथा बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत महेशपुर में 31 मार्च को जन समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक 5 को
अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक पांच अप्रैल को अपराह्न तीन बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कार्य योजना के प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। कलेक्टर ने सरगुजा सांसद, जिले के समस्त विधायक, जिला पंचायत सरगुजा व बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना प्रशासकों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
