samvaad
छत्तीसगढ़

बांसबाड़ी इलाके में ब्राउन शुगर के साथ अपचारी बालक सहित दो गिरफ्तार नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नशामुक्ति नवा बिहान अभियान के तहत कार्रवाई, पांच लाख रुपये का है नशीला पाउडर

नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत नशेडिय़ों एवं नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर कोतवाली की नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के व्यापारी को नाबालिग सहित पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। आरोपितों से पुलिस ने लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
सरगुजा जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज व पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के द्वारा मादक पदार्थों का कारोबार जड़ से समाप्त करने थाने की पुलिस टीम को नारकोटिक्स टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अब तक कई बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा, नशीली सीरप, टेबलेट, इंजेक्शन खपाने में लगे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कई अंतर्राज्यीय नशे के कारोबारियों पर भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे का चेन तोडऩे पहली बार पुलिस टीम इनके मांद तक पहुंचने में सफल भी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने ब्राउन शुगर विक्रय करने के उद्देश्य से बांस बाड़ी अंबिकापुर के पास मौजूद संदेहियों को कब्जे में लिया, जो अपाचे मोटरसाइकिल में थे। ये ब्राउन शुगर खपाने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित राजकिशोर गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता निवासी देवीगंज रोड व मिशन चौक के पास रहने वाले अपचारी बालक से पूछताछ की तो वे बांसबाड़ी के पास खड़े रहने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाए। तलाशी लेने पर इनके पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला, जिसका वजन 24.84 ग्राम, कीमत करीब पांच लाख रुपये है। प्रकरण में धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल-  
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नारकोटिक्स टाक्स फोर्स के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक एलरिक लकड़ा उप निरीक्षक रामनरेश गुप्ता उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, आरक्षक मंटू गुप्ता, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, सीनू फिरदौसी, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विमल कुमार शाहबाज अंसारी सक्रिय रहे।

Leave a Reply