अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। मंगलवार को भाजयुमो के नगर अध्यक्ष शोलू सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा और जमकर प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो ने ज्ञापन सौंपकर लोगों के जान-माल के सुरक्षा की मांग की है।
शहर में बढ़ती चोरी और अपराधिक घटनाओं को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि विगत दो-तीन सप्ताह से शहर में बेखौफ होकर चोर, चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं, इससे कानून व्यवस्था की स्थिति सोचनीय हो गई है। राज्यसभा सांसद के बंगले तक को चोरों ने नहीं छोड़ा। नगर के हृदयस्थल घड़ी चौक, थाना चौक जैसे अति सुरक्षित समझे जाने वाले व्यवसायिक एवं रिहाइसी क्षेत्र भी चोरों के निशाने पर हैं। घटना के बाद चोरों के नहीं पकड़े जाने से पुलिस की कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। अम्बिकापुर शहर अपराध, चोरी, गैंगवार और लूटपाट की घटनाओं का केंद्र बनते जा रहा है। शहर अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। पहले किसी मुहल्ले से कभी भी बाइक चोरी होती थी, अब अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चोरों के निशाने पर हैं। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इतनी घटनाओं के बाद भी आज तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। अपराधियों का हौसला बढ़ा है, जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजयुमो ने अपराधियों और चोरी की वारदात में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विकास पांडेय, भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, भाजयुमो के जिला महामंत्री व अंबिकापुर शहर के प्रभारी संजीव वर्मा, प्रिया सिंह, शानू कश्यप, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, विवेक सिंह, अमोक कश्यप, चंदन शुक्ला, अजजा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तिर्की, पिछड़ा मोर्चा के रोहित कुशवाहा, दीपक यादव, रवि सोनी, सौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, राहुल मंडल, अंशु जायसवाल, अभिषेक तिवारी, अभिजीत पांडेय, रजनी सिंह, दीपू पांडेय, हनी दुबे, अरविंद सिंह, प्रिंस सिंह, हिमांशु दुबे, हनी दुबे, विक्की यादव, हिमांशु सिंह सेंगर, विशाल यादव, अभिषेक सिंह, लकी सिंह, चंदन गुप्ता, मनीष गोयन, सौरभ गोयन, अमनदीप सिंह, योगेश यादव, शीबू सिंह, बादल, मिथिलेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हत्यारोपित का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग-
सूरजपुर के जरही में नाबालिग लड़की के साथ अमानवीय कृत्य व हत्या के आरोपित बाबा खान के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और इस गम्भीर मामले में आरोपित को जल्द से जल्द कठोकर सजा दिलाने की मांग की गई है, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिले और समाज के समक्ष न्यायिक प्रक्रियाको लेकर विश्वास की स्थिति बने।
भाजयुमो ने शहर में बढ़ी चोरी व अपराधिक घटनाओं को लेकर हल्ला बोला पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने उमड़ा हुजूम, नारेबाजी कर किया आक्रोश प्रदर्शन

Leave a reply