अंबिकापुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडगांव में एक किराना दुकान व घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
डांडगांव निवासी रनसाय नेताम पिता बहादुर राम 27 मार्च को घर बंद कर ग्राम हरिहरपुर किसी काम से गया था। 28 मार्च की सुबह छह बजे पड़ोस की पनमेश्वरी ने उसके घर में आग लगे देख पड़ोसियों एवं घर मालिक को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं मिलने पर लोगों ने कुएं में टुल्लू पंप लगाकर पानी निकाला व घर तथा दुकान में लगी भीषण आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया। आग से घर में रखा सोने-चांदी का जेवर, फ्रिज, कूलर सहित दुकान का दो लाख का किराना सामान, धान, महुआ, तेल, साबुन तथा दुकान के काउंटर में रखा बीस हजार पांच सौ रुपये नकद, घर का कंडी, मयार सब कुछ जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। इसकी लिखित रिपोर्ट उदयपुर थाना में पीडि़त व्यक्ति रन साय नेताम द्वारा दी गई है। घटना के बाद उक्त परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है।
डांडगांव में आग से किराना दुकान व घर का सामान जलकर हुआ खाक शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा

Leave a reply