जरही/भटगांव। जरही में किशोरी के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या के आरोपित को फांसी देने की मांग नारे के माध्यम से करते हुए भटगांव में युवाओं, महिलाओं, बच्चियों सहित सभी वर्ग ने मिलकर कैंडल मार्च निकला और आरोपित का पुतला दहन किया। महात्मा गांधी चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, वहीं महात्मा गांधी चौक पर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दोषी हत्यारे को फांसी दो, जरही की बेटी को न्याय दो, पीडि़त परिवार को न्याय देने के नारे गूंज रहे थे। मोमबत्ती जलाकर बेटी इंप्रेसि के छायाचित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित किया। सूरजपुर जिले के जरही क्षेत्र में एक बेटी के साथ हुए अप्रिय घटना को लोगों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता कड़ी शब्दों में इसकी निंदा की और पूरी पारदर्शिता के साथ घटना में जितने भी आरोपित संलिप्त है उन्हें भी गिरफ्तार कर फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग की गई। आक्रोश रैली में सैकड़ों की संख्या में बिश्रामपुर के नागरिक, माताएं-बहनें शामिल हुए। उपस्थित स्कूली बच्चों ने अपने मन में जो डर है उसे सामने रखा और कहा कि जब हमारी सुरक्षा अपने घर में ही नहीं तो हम लड़किया बाहर कैसे जाएं। जब तक आरोपित को फांसी नहीं मिलेगी वे दुनिया छोड़ चुकी बहन को न्याय दिलाने के लिए फांसी की मांग करते रहेंगे। पुलिस और जो भी आरोपित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकडऩे का प्रयास करे नहीं तो वे चुप नहीं बैठेंगे। संवेदनशील घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी को पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने एकजुट होकर सामने आना चाहिए।
भटगांव में आक्रोश रैली निकाल एक स्वर में बाबा खान को फांसी देने की उठी मांग नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाल दी पुष्पांजलि

Leave a reply