अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न होने के उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह ने की। कुलपति ने दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं, सरगुजा अंचल के नागरिकों के साथ दीक्षांत की विभिन्न समितियों, पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक वे विश्वविद्यालय में कुलपति हैं, तब तक हर वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि द्वितीय दीक्षांत समारोह नवनिर्मित परिसर भकुरा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा बहुप्रतीक्षित दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय टीम वर्क से संपन्न हो पाया है, इसके लिए टीम के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत कार्यक्रम का पहला आयोजन था, परंतु विश्वविद्यालय के हित में अभी कई कार्यक्रम होंगे। विश्वविद्यालय को और ऊंचाई पर वे ले जाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी छह माह में विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में शैक्षणिक विभाग स्थापित हो जाएगा। इस आत्म-समीक्षा बैठक में धन्यवाद ज्ञापन विवि के कुलसचिव विनोद कुमार एक्का ने किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए पीजी कॉलेज अंबिकापुर के द्वारा प्रदान किए गए प्रेक्षागृह के लिए वे प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने न केवल परिसर दिया, बल्कि सभी प्रकार का सहयोग कार्यक्रम को संपन्न कराने में किया। उन्होंने राजीव गांधी पीजी कॉलेज के अन्य प्राध्यापक, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ.एके श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम के सहयोगियों ने दीक्षांत समारोह में न कोई मतभेद रखा और न ही अंतरभेद। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को संपन्न किया है। दीक्षांत समारोह के समन्वयक डॉ.अनिल सिन्हा ने कहा दीक्षांत समारोह अभूतपूर्व रूप में संपन्न हुआ है। यह सबके सतत प्रयास से संपन्न हो पाया है, इसके लिए उन्होंने इससे जुड़े सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का आभार व्यक्त किया । विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.राजकुमार उपाध्याय ‘मणिÓ ने कहा कि सरगुजा विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह न भूतो न भविष्यतो के रूप में सदैव याद किया जायेगा, जो दिव्य और भव्य था। उन्होंने इसका श्रेय कुलपति एवं कुलसचिव को देते हुए संपूर्ण प्रशासन की समितियों को भी अपने शब्दों में कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा यह दीक्षांत समारोह एक कीर्तिमान के रूप में स्थापित हुआ है जो विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आत्म-समीक्षा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव अन्ताराम चौरे, जीतन राम पैकरा, डॉ.राजकमल मिश्रा, हरिशंकर प्रसाद तोंडे, डॉ.एसएन पांडेय, डॉ.सुषमा केरकेट्टा, डॉ.आशीष कुमार, आनंद कुमार, एसएन उपाध्याय ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार एक्का ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ.रसीदा परवेज, डॉ.प्रदीप एक्का, डॉ.असीम केरकेट्टा, डॉ.अमृता कुमारी पंडा, डॉ.धीरज कुमार यादव, डॉ.मनोज कुमार झारिया, मुकेश कुमार नाग, खेमकरण अहिरवार, डॉ.जुनैद खान, शोभना सिंह, डॉ.प्रिया राय, डॉ.अभय मिश्रा, उषा अग्रवाल, सुश्री अंकिता केसरी, आस्था पाठक, रामजी लाल मरावी सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक-अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
हर वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा-कुलपति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पश्चात जताया सभी का आभार

Leave a reply