अंबिकापुर। मंगलवार की शाम कंपनी बाजार में स्थित सरगुजा सदन में जादूगर सिकंदर के शो का उद्घाटन दीप जलाकर वार्ड के पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी ने किया। भवन की दमक ऐसी थी जैसे कोई शाही समारोह हो रहा हो। लोगों का जनसैलाब जादुई करिश्मे को देखने के लिए उमड़ पड़ा था। विश्व की आधुनिकतम लाइटिंग सम्मोहन बिखेर थी। जादूगर सिकंदर के शो का लुत्फ लेने के लिए हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि समाजसेवी और पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी ने दीप जलाकर जादू शो का शुभारंभ किया, इधर प्रेक्षागृह में तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच जादूगर सिकंदर जादुई पुष्पाहार पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
पार्षद हरमिंदर सिंह ने जादूगर सिकंदर के वर्षों की त्याग, तपस्या, कला साधना, विज्ञान के प्रचार-प्रसार और सामाजिक हित में चलाए जाने वाले उनके मैजिक विद मिशन की सराहना की। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान पर आधारित ऐसे कार्यक्रमों की बहुत कमी है, इसलिए इसे जरूर देखें और कलाकार को प्रोत्साहित करें। इधर तालियों की आवाज बंद होते ही हॉल में जादुई आवाजें गूंजने लगी। आवाज और प्रकाश के सम्मोहन से लोग पल भर में मोहित हो गए। पुन: अचानक नए वेश में प्रकट हुए जादूगर सिकंदर और शुरू हुआ विश्व के महानतम शो मैन का अतिथियों, दर्शकों को रोमांचित और आनंदित करने का दौर। पल-पल में एक नया चमत्कार और नए बदलते ड्रेस में जादूगर का मंच पर आना, कभी लड़की को मंच पर बुलाकर हवा में झुलाना तो कभी सुंदर सी लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ करना। सलीम अनारकली पर आधारित जादुई प्रहसन पर खूब ठहाके लगे। अफ्रीकी मैजिक यानि विशालकाय डायनासोर को मंच पर दहाड़ते देख कर ऐसा लगा कि खुली आंखों से सपना देख रहे हों। कई जन संदेशों से भरा था शो। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहें, अपराध ना करें, पाखंडी बाबाओं से सावधान रहें जैसे कई संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा। बुधवार से यहां ऐसे ही अचरज में डाल देने वाले दो शो संध्या चार और सात बजे से दिखाए जाएंगे। रविवार को तीन शो दोपहर एक बजे, चार बजे और सात बजे से होगा। उक्त जानकारी शो के प्रबंधक आरपी सिंह और मदन भारती ने दी।
पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा-भारत की प्राचीनतम कला को विश्व में फैलाने में जादूगर सिकंदर का महान योगदान

Leave a reply