samvaad
छत्तीसगढ़

मवेशियों को बूचडख़ाना ले जाते ग्रामीणों ने रोका, पुलिस ने जेल भेजा फोटो-राजपुर के मेल में


राजपुर। मालवाहक में क्रूरतापूर्वक पशु परिवहन के मामले में पुलिस ने देवपाल मानिकपुरी पिता देवशरण दास 27 वर्ष निवासी गोरता थाना लखनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि नवकी थाना राजपुर निवासी पवन यादव पिता रामाशंकर यादव 24 वर्ष ने सूचना दी थी कि वह 24 मार्च को अपने रिश्तेदारी में ग्राम परसा से आ रहा था तो चौक में गांव के शिवबालक सिंह व भरत सिंह से मुलाकात होने पर उनसे बात करने लगा। इस दौरान रात करीब 11.30 बजे बिना नंबर की टाटा मैजिक राजपुर की तरफ आते नजर आई। गाड़ी को रोककर पूछताछ करने पर चालक अपना नाम देवपाल मानिकपुरी बताया, जो काफी घबरा गया। पीछे गाड़ी में 03 भैंसा, भैस को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पूछने पर उसने भैंस को झारखंड के बूचडख़ाना में ले जाने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने वाहन सहित भैंस को रोककर गांव में सुरक्षित मवेशियों को थाना लेकर आए। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के विरूद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण 2004 की धारा 4, 6, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत, पंकज पोर्ते, दीपचंद्र सिंह, बसंती खूंटे, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, प्रताप टोप्पो, महिला आरक्षक श्यामपति भगत शामिल रहे।

Leave a Reply