samvaad
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत


अंबिकापुर। स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन का चालक टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उसे संजीवनी 108 एक्सप्रेस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतिका के पास मिले मोबाइल नंबर से परिचितों, स्वजनों को सूचना दी गई, इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक मोरगा की शशि मिंज पिता सालमोन मिंज (26) स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीवी 1803 में मोरगा से सीतापुर मेहमानी में गई थी। यहां से वापस लौटते समय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम के पास रहने वाली सहेली के यहां गई और वहां रूकने के बाद शनिवार को स्कूटी से घर मोरगा जाने के लिए निकली थी। दोपहर लगभग 12 बजे युवती को अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग हाइवे से लगे ग्राम सिंगीटाना में अज्ञात वाहन का चालक टक्कर मारकर भाग गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी और वे पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दिए। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply