samvaad
छत्तीसगढ़

अस्पतालों की लचर व्यवस्था को लेकर भाजयुमो ने किया स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन


अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरगुजा जिले के अस्पतालों की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय घड़ी चौक में  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया गया। कहा गया कि सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल अंबिकापुर में स्थित है। लंबे समय से यहां के विधायक टीएस सिंहदेव हैं अब वे प्रदेश से स्वास्थ्य मंत्री हैं। उनकी उदासीनता की वजह से यहां के अस्पतालों में क्षेत्र की जनता को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता बेहद आक्रोशित है। हाल में ही लखनपुर का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें सात वर्षीय बच्ची को समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी शव वाहन नहीं मिल पाया, जिससे उसके पिता को शव अपने कंधे पर लेकर जाना पड़ा, जिसकी आलोचना पूरे क्षेत्र में हो रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक है कि जहां के विधायक स्वास्थ्य मंत्री हैं वहां इस प्रकार की लचर व्यवस्था देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री को उस बच्ची के पिता से उसके दर्द को पूछना चाहिए। उनकी उदासीनता की वजह से यहां के अस्पतालों में क्षेत्र की जनता को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि बच्ची की मौत के बाद शव वाहन नहीं मिलने से उसके पिता को शव कंधे में रखकर 10 किमी ले जाना पड़ा यह कांग्रेस सरकार की अव्यवस्था को दर्शाता है। जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे में नाकाम है स्वास्थ विभाग में तो अव्यवस्था का आलम पूर्व में भी नवजात शिशुओं की मृत्यु के मामला के साथ सामने आ चुका है। स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान जिला मंत्री विकास पांडेय, नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, विकासा शुक्ला, वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, निशांत सिंह, धीरज सिंह, श्रीधर केशरी, अनीश सिंह, गोलू यादव, विवेक सिंह, अंकित तिर्की, रवि सोनी, ऋषु अंबष्ट, मोंटी यादव, अभिषेक तिवारी, अभिजीत पांडेय, अमनदीप सिंह, अभिजीत तिवारी, अरविंद सिंह, विक्की यादव, परमेश मिश्रा, रोनी मिश्रा, हिमांशु सिंह सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply