samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में शव वाहन की समस्या दूर करने कंडम वाहनों को बनाएंगे उपयोगी


अंबिकापुर। रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के चेयरपर्सन एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने जिले में शव वाहन की कमी को देखते हुए कलेक्टर सरगुजा संजीव झा से बात करते हुए जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शव वाहन की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसके माध्यम से प्रत्येक सामुदायिक अस्पतालों में शव वाहन उपलब्ध हो सके। इस हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खड़े ऐसे वाहन जिनका उपयोग एंबुलेंस अथवा अन्य कार्यों के लिए नहीं हो रहा है, उसे बनवा कर शव वाहन के रूप में उपयोग करने की बात कही गई। रेडक्रॉस अपनी ओर से वाहनों को सुव्यवस्थित करने एवं शव वाहन का खर्च उठाने का कार्य करेगा। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से तीन-चार गाडिय़ां शीघ्र मिलेगी, जबकि अन्य गाडिय़ों के लिए भी संपर्क कर रहे हैं ताकि शव वाहन के रूप में जिले में गाडिय़ों की संख्या को बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply