samvaad
छत्तीसगढ़

डॉक्टर के घर में चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार फोटो-सिंगल दो फोटो अशोक के मेल में


अंबिकापुर। बीते 17 मार्च को जवाहर मार्केट नवापारा में डॉक्टर के घर में हुई चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनूप कुमार अग्रवाल निवासी राजपुर द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मार्च को उनके भतीजा डॉ.मुकेश अग्रवाल के जवाहर मार्केट नवापारा स्थित मकान में सभी ताला बंद करके बाहर गए थे। 16 मार्च की रात अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर नकदी एवं एलईडी टीवी सहित अन्य सामानों को चोरी कर लिया। गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में कई चोरियों में शामिल महाराजा गली निवासी गोधू संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने संदेही गोधू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो उसने डॉ.मुकेश अग्रवाल के यहां अपने दोस्त संजय भगत के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया आरोपित रूप साय यादव पिता अधनु यादव जाति बरगाह 29 वर्ष जोरी स्कूलपारा थाना धौरपुर का निवासी है, जो जोड़ा पीपल महाराजा गली में किराए के मकान में रहता है। संजय भगत पिता शिव चरण भगत 27 वर्ष सिलसिला खालपारा थाना लुंड्रा का मूल निवासी है, जो बौरीपारा शिकारी रोड में सुनील किराना स्टोर के नीचे किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का समान भी जब्त किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक ओपी यादव, सरफराज फिरदौसी, सउनि भूपेश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेक पांडेय प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक बृजेश राय, राकेश शर्मा, अमित विश्वकर्मा, विकास सिंह, समीनुल फिरदौसी, मंटू गुप्ता, शहबाज, अमृत सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply