samvaad
छत्तीसगढ़

प्रतापपुर में होगा राज्य स्तरीय शैक्षिक मड़ई का आयोजन


प्रतापपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग, जिला प्रशासन सूरजपुर एवं शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकरनगर रायपुर के निर्देशन एवं सहयोग से 26 से 28 मार्च तक प्रतापपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के परिसर में शैक्षिक मड़ई 2022 का आयोजन किया जा रहा है। कुमार सिंहदेव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिले से आए छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों के मॉडल को प्रत्यक्ष देखने एवं सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी से संबंधित विभिन्न मॉडलों एवं विषय वस्तु का अवलोकन कर सीखने की क्षमता विकसित कर सकेंगे। खेल-खेल में सीखने-सिखाने, कैरियर गाइडेंस, व्यक्तिगत विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। मड़ई में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार प्रभावी अध्यापन हेतु नए-नए मॉडल एवं शिक्षण विधि को भी जानने एवं विद्वान प्राध्यापक व शिक्षाविदों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply