samvaad
छत्तीसगढ़

त्नी की हत्या के बाद लाश दफनाने गड्ढा खोदने वाला आरोपित पति गिरफ्तार

। पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपित पत्नी की हत्या के बाद लाश छिपाने के लिए गोबर के ढेर में गड्ढा खोद रहा था, जिस पर उसके पुत्र की नजर पड़ी और वह पूछताछ किया तो पिता ने उसे तुम्हारी मां को मार दिया हूं बताया था। आरोपित पुत्र के हत्या की नीयत से उसे भी निशाने में लेने का प्रयास किया, इसके बाद वह भागकर मामा के घर में सो गया था। सुबह घर पहुंचा तो कमरे में पेटी और दीवार के बीच उसकी मां रक्तरंजित अवस्था में पड़ी थी। इसकी सूचना वह दरिमा पुलिस थाने में दिया था, जिस पर पुलिस ने धारा 302 का मामला दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक सोमार साय धुर्वे पिता जंगल साथ 18 वर्ष निवासी ग्राम रकेली थाना दरिमा ने पुलिस को बताया था कि उसका पिता जंगल साय उसकी मां बिंदू को 19 मार्च की रात मारपीट कर हत्या कर दिया है और लाश को छिपाने के लिए गोबर के गढ्ढा को खुदाई कर रहा था, जिसे वह देख लिया। पूछनेे पर उसने कहा कि वह उसकी मां को मार दिया है, जिसे दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा है। उसने पुत्र को भी मारकर दफना देने की धमकी दी जिस पर वह डर से अपने मामा के यहां जाकर सो गया। सुबह घर आया तो उसकी मां कमरे में पेटी और दीवाल के बीच मरी पड़ी थी। जगह-जगह शरीर में चोंट व खरोच के निशान थे। सिर में दाहिने कान के पास गंभीर चोट लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस फरार आरोपित की तलाश में लगी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन में आरोपित जंगल साय गोड़ 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में निरीक्षक मनीष धुर्वे, उनि अनिल सोनवानी, सउनि राकेश मिश्रा, आरक्षक संजय केरकेट्टा, विवेक राय, नीरज पांडेय सक्रिय रहे।

Leave a Reply