अंबिकापुर। नशे के रूप में उपयोग में लाए जाने वाले कफ सीरप के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित नया बस स्टैंड के पास अवैध नशीली कप सीरप बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर इन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक नशीली कफ सीरप बेचने के लिए नए बस स्टैंड के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को देख आरोपित भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी ली तो उसके पास 26 नग कफ सीरप पाया गया। पुलिस ने आरोपित राहुल गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता 29 वर्ष निवासी ग्राम गेरसा थाना लुंड्रा के खिलाफ धारा 21 सी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, एसआइ सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आरक्षक विमल कुमार, शाहबाज, मंटू गुप्ता, कपिल देव शामिल थे।
Leave a reply
