अंबिकापुर। अंबिकापुर निवासी प्रितिका विश्वकर्मा को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी व सोशल मीडिया के चेयरमैन अनूप वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी केके शास्त्री ने युवा कांग्रेस का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक प्रितिका विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस के सह संयोजक का दायित्व उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के साथ-साथ युवाओं के मार्गदर्शक कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव व सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव का उन्होंने आभार व्यक्त किया है एवं आश्वस्त किया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगी।
Leave a reply
