अंबिकापुर। होलिका दहन के दिन अपने पैतृक गांव झारखंड में होली मनाने गए व्यवसायी के सूने मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रंगों के पर्व होली की सुबह 19 मार्च को पड़ोसियों ने व्यवसायी के घर के मुख्य प्रवेश द्वार व घर का ताला लगा कुंदा टूटा देखा और फोन कर इसकी जानकारी दी, तो वे तत्काल अंबिकापुर आने के लिए रवाना हो गए। शाम को घर पहुंचकर उन्होंने कमरे का नजारा देखा तो हैरान रह गए। चोरों ने बेड से लगे दराज में रखे करीब 12 लाख रुपये का सोने-चांदी कागहना गायब कर दिया था। व्यवसायी ने इसकी सूचना तत्काल गांधीनगर थाने में दी। मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
विदित हो कि गांधीनगर व कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कई बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला पावर हाउस के पास स्थित किराना व्यवसायी चंद्रसेन तिवारी के सूने मकान में होली की रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 12 लाख का ज्वेलरी पार कर दिया। व्यवसायी ने बताया कि 17 मार्च को वह अपने पैतृक गांव झारखंड के नगर उटारी गए थे, वहां 19 मार्च को होली मनाई जा रही थी। 19 मार्च की सुबह सात बजे पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर के मेन गेट व दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। यह सुनते ही वे इसकी जानकारी स्वजनों को देकरअंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। व्यवसायी ने में बेड पर सारा सामान बिखरा था। दराज में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने सिर्फ जेवर ही गायब किया है, बाकी सामान सुरक्षित है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला का कहना है कि चोरी गए जेवरातों का आंकलन किया जा रहा है।
होली पर्व पर पैतृक गांव गए व्यवसायी के घर से 12 लाख के जेवरात की चोरी पड़ोसी ने फोन कर दी जानकारी तो उल्टे पांव वापस लौटे

Leave a reply