अंबिकापुर। देश भर में होली की खुशियां मनाने लोग आतुर हैं, वहीं ऐसे बच्चे भी हैं जो खुशियों से महरूम हैं। ऐसे में ऑफिसर्स क्लब की महिला सदस्यों ने होली की खुशियां बच्चों के बीच बांटने की कोशिश की। महिला ऑफिसर्स क्लब की सदस्य रचना झा, एकता, खुशबू साहू, सुप्रीता श्रीकांत गुरूवार को अनाथ बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई और गुलाल देकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चे भी ऑफिसर क्लब की महिला सदस्यों को अपने बीच पाकर बहुत खुश नजर आए। बच्चों ने ना सिर्फ मिठाई और गुलाल के लिए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया बल्कि उनके साथ जमकर होली भी खेली।
सर्वप्रथम क्लब के सदस्य एमएसएसव्हीपी बालगृह (बालिका) पहुंचे, वहां बच्चों को चॉकलेट मिठाई व गुलाल का वितरण किया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों से बात की और उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है यह भी पूछा। एक बच्ची ने उन्हें 18 का पहाड़ा सुनाया तो दूसरी बालिका ने उन्हें कविता सुनाई। इसके पश्चात क्लब के सदस्य एसएसएसव्हीपी स्वधार गृह पहुंचे और वहां रह रही महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि यहां पर रहकर वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हंै। वे यहां डोर मेट बनाना सीख रही हैं, साथ ही बड़ी और हैंड बैग भी बना रही हंै। यह सुनकर क्लब के सदस्य काफी खुश हुए। उन्होंने मेथी खरीदा और वहां रह रहे सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंच वहां रहने वाले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया साथ ही उन्हें फल और गुलाल बांटे। एक बुजुर्ग ने बताया कि उन लोगों के पास समय काटने का कोई साधन नहीं है जिस पर रचना झा ने वहां रह रहे बुजुर्गों के लिए लूडो और कैरम की व्यवस्था की। व्यवस्थापक को बुजुर्गों को सुबह योगा कराने कहा। होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय में मूक-बधिर बच्चों से ऑफिसर क्लब के सदस्य मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य व परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने की कामना की।
बच्चों के जीवन में खुशियों का रंग भरने पहुंचीं ऑफिसर्स क्लब की महिलाएं गुलाल और मिठाइयों के साथ दी होली की शुभकामनाएं

Leave a reply