samvaad
छत्तीसगढ़

त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर ने मिलावटखोरी पर कसा शिकंजा कई होटलों से सैंपल किए गए जब्त


अंबिकापुर। त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन इस बार मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए पहले से ही मुस्तैद है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले की सभी मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर वहां से खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया जा रहा है। मिलावट की आशंका पर छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा सेंपल लेने की कार्रवाई की गई है। विनोद गुप्ता द्वारा मयूर होटल उदयपुर से रसगुल्ला का, मां कर्मा रेस्टोरेंट लखनपुर से चमचम का नमूना एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी द्वारा वेलकम होटल अंबिकापुर से खोवा का, राम रतन स्वीट्स अंबिकापुर से लड्डू का नमूना लिया गया है। जब्त खाद्य नमूनों का परीक्षण तथा विश्लेषण खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर में होगा। बीते मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित शांति सभा की बैठक में सदस्यों ने होली के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत की थी जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एसडीएम अंबिकापुर प्रदीप कुमार साहू को निर्देश दिए थे कि वे खाद्य अधिकारियों को भेजकर अलग-अलग होटलों से रेंडम सैंपल इक_ा करें और उसकी जांच करवाएं। जांच में मिलावटी खाद्य सामग्री की पुष्टि होने पर उस होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिसके तहत उदयपुर, लखनपुर और अंबिकापुर के कई होटलों से सैंपल इक_े किए गए हैं और उन्हें जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है। कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में कहा था कि होली त्यौहार के दृष्टिगत नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना हो सकती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

Leave a Reply