samvaad
छत्तीसगढ़

विधवा माताओं-बहनों का सहारा बना परहित चैरिटेबल


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के दहेजवार में संचालित परहित चैरिटेबल सोसायटी के द्वारा विधवा माताओं एवं बहनों के लिए बड़ा सहारा बना है। लगभग दो दर्जन माताएं और बहनें सोसायटी के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन सामग्री का वर्षों से लाभ ले रही हैं। हर माह इनसे सोसायटी के कार्यकर्ताओं का सामना होता है और वे इनका कुशलक्षेम पूछते हैं। विधवा महिलाओं का चैरिटेबल सोसायटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एक लगाव सा हो गया है, जिससे वे बेहिचक अपनी बातों को इनके सामने रखते हैं। सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि शुभम गुप्ता व बृजलाल गुप्ता एवं सोसाइटी के सदस्य हर महीने बलरामपुर मुख्यालय की विधवा माताओं और बहनों को निश्शुल्क राशन प्रदान करते हैं। मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा मानकर वर्षों से यह कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। विधवा माताओं-बहनों ने बताया कि उन्हें हर माह सोसायटी की तरफ से निश्शुल्क चावल, दाल, सब्जी, गेहूं एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Reply