samvaad
छत्तीसगढ़

पति घर पहुंचा तो दरवाजे पर बेहोश पड़ी थी पत्नी, सिर से निकल रहा था खून पड़ोसी के यहां सिलाई मशीन लेने गई थी, तो किया हथौड़े से हमला


अंंबिकापुर। पड़ोसी ने एक महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुखमनिया पति हिंदुलाल 45 वर्ष सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर की रहने वाली थी। वह अपने पड़ोसी श्यामलाल को सिलाई मशीन कपड़ा सिलने के लिए दी थी, इसके बाद वह सिलाई मशीन नहीं लौटा रहा था। आठ मार्च को सुखमनिया पड़ोस में रहने वाले श्यामलाल के घर सिलाई मशीन लेने गई थी, इस दौरान गुस्से में आकर श्यामलाल ने हथौड़े से महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला किसी तरह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंची और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का पति हिंदुलाल गांव से वापस आया तो उसकी पत्नी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। पड़ोसी गोपाल राम ने बताया कि वह श्यामलाल के घर गई थी, वहीं इसका यह हालत हुआ है। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों का बयान लेकर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply