राजपुर। उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है, जिसे देखते हुए राजपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल के निवास पर पटाखे फोड़, अबीर-गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाइयां खिला खुशियां मनाई। भाजपा की तीन राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में पूर्ण बहुमत एवं गोवा में भाजपा की बढ़त को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, जिला मंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनाथ जायसवाल, जिला मंत्री उदय यादव, पूर्व सरपंच विनय भगत, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल, मनोज बंसल, अनिल तिवारी, संतोष पांडेय, राजन त्रिपाठी, मक्खन अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, पूरन देवांगन, गौरव उपाध्याय, रत्नाम्बर मिश्रा, धनंजय गुप्ता, रजत केसरी, शिव कुशवाहा, भोला वैष्णव, रुद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
Leave a reply
