अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय जेल के महिला प्रकोष्ठ में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंतजलि योग समिति की ममता अग्रवाल एवं उनके सहयोगी महिला कार्यकर्ता द्वारा जेल के महिला कर्मचारियों एवं जेल में निरूद्ध महिला बंदिनियों को महिला दिवस की बधाई दी गई। नौ मार्च को प्रेस क्लब के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा एवं आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था, बिलासपुर छग की अध्यक्ष सरोज गायकवाड़, किरण सिंह, तथा वसुधा कला मंच की संस्थापक वंदना दत्ता एवं उनके समिति के सदस्यों द्वारा जेल की महिला कर्मचारियों एवं जेल में निरूद्ध महिला बंदिनियों को महिला दिवस की शाुभकामनाएं दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवसर पर पंतजलि योग समिति एवं वसुधा कला मंच की सदस्यों ने महिला बंदिनियों एवं जेल की महिला स्टाफ को स्वल्पाहार वितरण किया।
इस अवसर पर जेल के सभा भवन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशनरी संस्था से आई सिस्टर व उनकी टीम ने बंदी महिलाओं का कुशलक्षेम पूछा। केंद्रीय जेल के अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए महिला बंदिनियों को पांच दिन की माफी देने की घोषणा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में ख्याति प्राप्त देश की महान व प्रेरणादायक महिलाओं मदर टेरेसा, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान से उपस्थितजनों को अवगत कराया। जेल में निरूद्ध महिला बंदिनियों द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने अतिथियों को महिला बंदियों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया व जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। वसुधा कला मंच ने जेल प्रशासन द्वारा महिला बंदिनियों में सुधार, समानता एवं आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को सराहा। बानी मुखर्जी, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी केंद्रीय जेल द्वारा मंच संचालन किया गया। सहायक जेल अधीक्षक व प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता पटेल द्वारा कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हितेन्द्र सिंह ठाकुर सहायक जेल अधीक्षक, फ्लोरा लकड़ा, मुख्य प्रहरी, हाराधन छत्तर मुख्य प्रहरी सहित महिला जेल एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे।
केंद्रीय जेल की महिला कैदियों को अधीक्षक ने दी पांच दिन माफी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दे दिवसीय विविध आयोजन

Leave a reply