अंबिकापुर। युवा कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नगर के कलाकेंद्र मैदान से हुंकार रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र नारेबाजी करते संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्रों का हुजूम देख विवि का गेट बंद कर दिया गया था। यहां काफी देर तक छात्र नेताओं की अगुवाई ने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की। इसके बाद महाविद्यालयीन परीक्षाएं आनलाइन आयोजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने कहा कि अगर दस दिन के अंदर स्पष्ट निर्णय विश्वविद्यालय प्रबंधन सामने नहीं लाता है तो वे भूख हड़ताल करेंगे।
छात्र संगठन की अगुवाई में किए गए इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के लगभग सभी जिले से छात्र-छात्राएं शामिल होने पहुंचे थे। लगभग चार घंटे तक विद्यार्थियों का हुजूम विश्वविद्यालय के गेट में डटे रहा। संत गहिरा गुरू विवि के कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा छात्रों की समस्या सुनने व मांग पत्र मिलने के बाद दस दिन में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया है, इसके बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। छात्रहित में विवि प्रबंधन के समक्ष रखी गई मांग को शैलेंद्र प्रताप सिंह, छात्र नेता आतिफ रजा, शिवराज सिंह छात्र नेता प्रिंस विश्वकर्मा, नवनीत सिंह ने समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से छात्र नेता ज्ञान तिवारी, शिवम सिंह, रजत पांडेय ,मनीष तिवारी, ख़ुशी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने हुंकार रैली निकाल ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग विवि के सामने घंटों धरना-प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने 10 दिन की मांगी मोहलत, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

Leave a reply