samvaad
छत्तीसगढ़

प्रदेश में तीसरे नंबर के चीफ इनरोलर बने निक्की खान सहयोगी इनरोलरों की मदद से बनाए कांग्रेस के 5615 सदस्य


अंबिकापुर। कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर इन दिनों युवा कांग्रेस व कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। प्रदेश स्तर से मिली इस जिम्मेदारी का सभी निर्वहन कर रहे हैं। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शहर में जोन बनाकर वार्डों को शामिल किया गया है और प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में जोन क्रमांक आठ के प्रभारी निक्की खान ने अपने आइडी में 11 इनरोलरों को जोड़कर 56 सौ से अधिक लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया है, जिसकी चर्चा प्रदेश स्तर तक हो रही है। निक्की खान के साथ वार्ड पार्षदों में हसन खान, रूही गजाला, नजमत खान, गुड्डू मेराज के अलावा दानिश रफीक सहित अन्य शामिल थे, जिन्होंने समर्पित भाव से बतौर इनरोलर की भूमिका का निर्वहन कर शहर के जोन क्रमांक आठ में सदस्यता अभियान को गति दिया और 5615 सदस्य बनाए। जोन प्रभारी निक्की खान ने बताया कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में ऐसे लोगों को जोड़ा गया है, जो 18 वर्ष से ऊपर के है और जिनका मतदाता परिचय पत्र बन चुका है। सदस्यता अभियान में किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो, इसे देखते हुए इपिक नंबर को अनिवार्य किया गया है। इसके आधार पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल लोगों के मोबाइल नंबर में वन टाइम पासवर्ड आने के बाद ही सदस्यता स्वीकार होगी। जोन क्रमांक आठ का प्रभारी बनकर बेहतरीन तरीके से सदस्यता अभियान को गति देने पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा उन्हें ईनाम देकर पृरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी इनरोलर साथियों के सहयोग से अंबिकापुर के जोन क्रमांक आठ को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है।

Leave a Reply