samvaad
छत्तीसगढ़

साढ़े पांच लाख रुपये के 35 मोबाइल व स्मार्ट वॉच के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी की मोबाइल को ईंट भ_ा के पास रखा था छिपाकर


अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान-ओडग़ी रोड में स्थित आशु इलेक्ट्रानिक्स में बीते तीन मार्च की दरम्यानी रात साढ़े छह लाख रुपये की मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इयर बडर््स की चोरी के मामले में झिलमिली भैयाथान थाने की पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, दो फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
 पुलिस ने बताया कि बीते तीन मार्च को ओडग़ी निवासी हिमांशु गुप्ता ने झिलमिली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके आशु इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान से चोरों ने 44 नग मोबाइल, 5 स्मार्ट वॉच और 1 इयर बडर््स चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर पुलिस अपराध क्रमांक 34/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर जांच में ली थी। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द चोर की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओडग़ी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस नई तकनीक की मदद से अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करकोटी में एक व्यक्ति चोरी की मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो कमल उर्फ राहुल नामक युवक ने बताया कि तीन मार्च को वह अपने साथी मुकेश बंजारे, ओम प्रकाश व दो अन्य के साथ उक्त इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इयर बडर््स को चोरी करके ग्राम करकोटी स्थित अपने ईंट भ_ा के पास छिपाकर रखा था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 34 नग मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच कुल कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये एवं ताला तोडऩे में प्रयुक्त सब्बल जब्त कर कमल उर्फ राहुल पिता अर्जुन राम (19) वर्ष निवासी ग्राम करकोटी, मुकेश बंजारे पिता गनी राम (21) निवासी लखनपुर, थाना झिलमिली एवं ओमप्रकाश पिता लालसाय (19) निवासी केवरा थाना झिलमिली को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल को बेचने के लिए उन्होंने जसपाल उर्फ बंटी पिता करमचंद (19) निवासी केशवनगर एवं उमाशंकर पिता महेश लाल (19) निवासी तिलसिवां को जिम्मा दिया था। पुलिस ने इनसे चोरी की एक मोबाइल जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों ने चोरी के पूरे मोबाइल को बेचने का जिम्मा लिया था। मामले में दो आरोपित फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआइ धनेश्वर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक दिनेश ठाकुर, दिलपाल कसेरा, युवराज यादव, रौशन सिंह, चंद्रदेव मरावी, अचल गुप्ता, महेश सिदार, रामदयाल राठिया व सैनिक नरेंद्र मरावी सक्रिय रहे।

Leave a Reply