राजपुर। पेंशन संबंधी मांगों, समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम क्षेत्र क्रमांक 14 (चौरा) ने राजपुर के जनपद सभाकक्ष के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम राजपुर एसडीएम चेतन साहू को ज्ञापन सौंपा। जिपं सदस्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वर्ष 2004 के बाद नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पेंशन देना बंद कर दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी पेंशन देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के अलावे जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, पंच व नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद को भी सरकार के द्वारा पेंशन देना चाहिए। एक दिवसीय इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विजय सिंह, लोकेश पोयाम, कैलाश सिंह, मनेश्वर प्रसाद, सुधन राम, राजमलिक पोर्ते, जुगमुतिया, पलकधारी, फलसाय, ललित भगत, हरिकिशुन पैकरा, रमेश कुम्हारिया, सलकुमारी, मोहन सांडिल्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Leave a reply
