बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम धनवार कला लुर्गी की मानमती ने जिले के सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर को पत्र के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने की जानकारी दी है। मानमती ने बताया है कि वह अपने पति के साथ पैसा ट्रांसफर करवाने आई थी लेकिन ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा रुपये ट्रांसफर नहीं करते हुए आहरण कर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। उसने बताया कि सांप काटने से मृत्यु होने पर उसकी बच्ची के नाम पर शासन की तरफ से सहायता राशि प्राप्त हुई थी, जिसका लगभग 90 हजार निकाला गया है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा पास बुक नहीं देने और रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने इस पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Leave a reply
