samvaad
छत्तीसगढ़

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर ऑनलाइन परीक्षा संचालन करने आवाज उठाई


बलरामपुर। स्थानीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद अपर कलेक्टर एसएस पैकरा को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि कोविड-19 के कारण उनकी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही थी, महाविद्यालय में 25 नवंबर 2021 तक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया, इसके बाद महाविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होना शुरू हुई। कोविड-19 का प्रकोप तेजी से फैलने लगा, जिसकी वजह से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने लगी। जिला मुख्यालय होने की वजह से महाविद्यालय में दूर-दूर तक ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की बेहतर सुविधा नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी करने में छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की है।

Leave a Reply