बलरामपुर। जिला मुख्यालय के दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को बलरामपुर जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि उन्हें विगत दो से तीन महीने का बिजली बिल नहीं मिला है। एक साथ बिजली बिल मिलने से उन्हें आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। बिजली उपभोक्ताओं ने बलरामपुर कलेक्टर को बताया कि जिले के कनिष्ठ यंत्री के द्वारा भी उपभोक्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है, जिसे लेकर भारतीय मजदूर संघ एवं बलरामपुर के बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा कार्यपालन अभियंता को अवगत कराया गया था, लेकिन आज दिनांक तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके आवेदनों पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिजली उपभोक्ताओं को तीन माह से नहीं मिला बिल कलेक्टर से की शिकायत, उचित कार्रवाई का मिला आश्वासन

Leave a reply