राजपुर।।राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेंडरी के दो से ढाई दर्जन ग्रामीण बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत की शासकीय स्कूल भूमि पर अवैध कब्जा व फर्जी पट्टे का जांच कर भूमि सुरक्षित करने व पट्टा निरस्त करने की मांग की है।
दरअसल पूरा मामला राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेंडरी का है जहां सन 1960 से खसरा नंबर 217/7 रकबा 1.416 हेक्टेयर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज शासकीय भूमि जहां उस भूमि पर बच्चों के शिक्षा के लिए प्राथमिक शाला का निर्माण कराया गया था आज वह प्राथमिक शाला का भवन जर्जर होकर जमीदोश हो चुका है और उस भूमि से हटकर सन 1967 के लगभग नवीन भवन निर्माण कराकर आज समय तक प्राथमिक शाला संचालित किया जा रहा है ताकि बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सके हैं। प्राथमिक शाला भवन के अलावा शासकीय बचत भूमि पर गांव के ही दो लोग मुनीलाल अहिरवार व रिंकी पैकरा पिता स्वर्गीय चमन प्रसाद के द्वारा दो वर्षों से अवैध कब्जा कर खेती कार्य किया जा रहा है। आज राजपुर तहसील कार्यालय उपस्थित होकर भेंडरी ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीण ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जा हटाने व शासकीय भूमि की सीमांकन कराने का मांग किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उस भूमि को ग्राम पंचायत के द्वारा गांव के बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जाना था जिसका ग्राम पंचायत के द्वारा प्रस्ताव भी पारित किया गया है लेकिन लगभग 2 वर्षों से गांव के ही दो लोगों के द्वारा कब्जा कर खेती कार्य किया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति दर्ज की गई जिसके पश्चात अवैध कब्जा धारीयों के द्वारा पट्टा बन जाने का दावा किया गया है,पट्टा बनने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने शासकीय भूमि का पट्टा जांच व अवैध कब्जा हटाने बलरामपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत भेंडरी के रणवीर सरपंच पति,मोतीलाल,तिलकधारी,धर्मसाय,मुकेश यादव, जितेंद्र यादव,बबलू,सुनील यादव,रामकिशुन,मंगलू,अरविंद, चंद्रमा,रमेश,अवध लाल,बलवंत,दलवीर,राम रूप,भोंदू राम,शिवनाथ,शिवकुमार,नानसाय,संत कुमार,सुखराज, आनंद व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
सुरेश राय तहसीलदार राजपुर…
ग्राम पंचायत भेंडरी के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई है व पूर्व से ही उस भूमि पर दो लोगों के द्वारा प्रकरण दर्ज है,ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर दो लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है अगर यह आरोप सही पाया जाता है तो उसकी जांच कर हम अवैध कब्जे को खाली करायेंगे।
