samvaad
छत्तीसगढ़

यूक्रेन से घर लौटे मेडिकल छात्र अंकित से मिलने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री


सूरजपुर। शहर के वार्ड क्र चार  के अनिल गुप्ता के पुत्र मेडिकल छात्र अंकित गुप्ता के यूक्रेन से भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत सकुशल घर वापसी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व भाजपा पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा उनसे भेंट करने उनके निवास पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल युवा मोर्चा महामंत्री राकेश महराज ने उनके निवास पहुंचकर घर वापस लौटे छात्र व उनके परिजनों से मुलाकात किया। श्री पैकरा ने वहां चल रही अध्ययन के साथ-साथ यूक्रेन से लेकर सूरजपुर घर पहुंचने तक की यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा की तो वही अंकित ने बताया वंहा के हालात बेहद खराब थे ,डर के उस मंजर को मैं कभी नही भुल सकता, भारत सरकार ने विपरीत परस्थितियों में हमे यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। अंकित  व उसके परिजनों के साथ-साथ वहां उपस्थित सभी ने  प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply