samvaad
छत्तीसगढ़

भाजपा आई.टी.सेल एवं सोशल मीडिया के प्रथम जिला कार्यसमिति की हुई बैठक

सूरजपुर। भाजपा आई.टी.सेल एवं सोशल मीडिया का प्रथम जिला कार्यसमिति का बैठक जिला मुख्यालय के जिला कार्यालय में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश  आईटी सेल सहसंयोजक आदित्य कुरील, प्रदेश सोशल मीडिया के सहसंयोजक पवन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आयुष्मान दीक्षित व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया के तीरथ राजवाड़े के विशेष उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता की छाया चित्र पर धूप दिखाकर शुरुआत की गई । पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। आईटी सेल एवं सोशल मीडिया आज महत्वपूर्ण विंग बन चुकी है। आज हर क्षेत्र मे सोशल मिडिया का नेटवर्क फैला हुआ है जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं को तथा कांग्रेस सरकार कि जनविरोधी नीतियों को गांव – गांव तक लोगों को सोशल मिडिया से जोड़कर बात सकें। प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी ली तथा आईटी सेल सोशल मीडिया की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी । इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा आईटी सेल जिला सहसंयोजक शिव राजवाड़े, राजेश कुशवाहा, दितेश राय, विक्रम नामदेव, कृष्णपाल बिंझिया, ज्ञान प्रकाश दुबे, विनोद साहू, उपेन्द्र गुप्ता, रविंद्र विश्वकर्मा, सुशिता, नन्द कुमारी राजवाड़े, हर्षित, आशीष बाजपेयी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश सहवाल ने की साथ ही कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया।

Leave a Reply