अंबिकापुर। सरगुजा जिले में खेलो इंडिया सेंटर खोलने की स्वीकृति मिल गई है। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत सरगुजा जिले में फुटबॉल विधा के लिए खेलों इंडिया सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।
खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति फुटबाल खिलाडिय़ों सहित पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस सेंटर के स्थापित होने से फुटबाल खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं मिलेगी। केंद्र स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति मिलने पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। इस सेंटर के शुरू होने से आने वाले समय में जिले एवं संभाग के फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण हेतु महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों का चयन नियमानुसार अनुपात में किया जाएगा। चयनित खिलाडियों का पंजीयन एनएसआरएस पोर्टल में पंजीयन भी होगा।
सरगुजा जिले में खेलो इंडिया सेंटर खोलने की मिली मंजूरी फुटबाल खिलाड़ी एवं जिले के लिए बड़ी उपलब्धि

Leave a reply