अंबिकापुर। छठी कार्यक्रम से वापस लौट रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुलानगर की रामकुंवेर पति रामलाल 50 वर्ष छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुत्र चमरा राम व जनक के साथ मोटरसाइकिल में पत्थलगांव के पास झकड़पुर गई थी। पत्थलगांव के पास जर्जर सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल का चक्का गड्ढे में गया, जिसमें महिला संतुलन खो बैठी और मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई थी। उसे पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे रेफर करने पर स्वजन उसे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से संबद्ध अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Leave a reply
