अंबिकापुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी किशन यादव पिता गणेश यादव 21 वर्ष की मोटरसाइकिल सहित पेड़ से हुई टक्कर में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक तीन मार्च को घर से सतीश बंजारा और उमेश राजवाड़े के साथ एक मोटरसाइकिल में सवार होकर सूरजपुर जिले में स्थित माता कुदरगढ़ी के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। चार मार्च को रात लगभग 10 बजे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ग्राम करकोटी में मिशन स्कूल के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल की पेड़ से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों को चोटें आई थी। इन्हें सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन किशन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से संबद्ध अस्पताल में स्वजन उसे लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।
Leave a reply
