samvaad
छत्तीसगढ़

एसपी ने सेवानिवृत्त निरीक्षक और प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस से एक निरीक्षक एवं एक प्रधान आरक्षक के सेवानिवृत्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा अपने कार्यालय में इन्हें परिवार सहित आमंत्रित कर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रही महिला निरीक्षक बेरनादित्य कुजूर पुलिस विभाग में महिला आरक्षक के पद पर 21 नवंबर 1982 में पदस्थ हुई थी। पदोन्नति प्राप्त करते हुए निरीक्षक के पद पर पहुंचने के पश्चात 28 फरवरी को इनकी सेवानिवृत हुई। उन्हें उनके परिवार सहित आमंत्रित करके शॉल, श्री फल, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने विदा किया एवं उनके स्वस्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक कुंवर साय को भी विदा किया। प्रधान आरक्षक कुंवर साय पुलिस विभाग में एक जून 1983 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर डीएसपी एमआर कश्यप एवं कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित थे।

Leave a Reply