अंबिकापुर। सरस्वती महाविद्यालय में कनिष्ठ छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने कनिष्ठों का स्वागत किया। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अलिन सिंह मेजर, व्यवस्थापक बसंत कुमार गुप्ता, समिति के सदस्य कपिलदेव नारायण पांडेय, शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.छबी मंडल, संतोष गुप्ता, डॉ.आराधना आयंगर की इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर अपने अनुभव को बांटा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समिति के सदस्य कपिल देल नारायण पांडेय सहित प्राचार्य व अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आज के युवा कल देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। छात्र अपने जीवन में एक निश्चित लक्ष्य तय कर आगे बढें़ तो निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। अतिथियों ने कहा अगर छात्राएं शिक्षित होगी तो देश की गरीबी, महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार सहित कई कमियां देश से कोषों दूर चली जाएंगी। विद्या दान से लोग अपनी सफलता के साथ ही देश को भी आगे बढ़ा सकते हैं। जीवन में आगे बढऩा है तो ज्ञान और इच्छा के साथ क्रिया बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत आभार प्रदर्शन छात्र संघ की प्रभारी ऋतु ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में ऋषि सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण शर्मा, किशन कुमार सहित सभी प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Leave a reply
