samvaad
छत्तीसगढ़

ड्रेसकोड के तहत विभाग द्वारा दी गई साड़ी पहनने से आबां कार्यकर्ता व सहायिकाओं का इंकार 0 निम्न स्तर की साड़ी देने का आरोप


सूरजपुर।  ड्रेसकोड के तहत  दी गई साड़ियो के निम्नस्तर का होने की बात कहते हुए आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने जमकर नाराजगी व्यक्त करते हुए साड़ियों को पहनने से इंकार कर दिया है। जिले के आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ का आरोप है कि महिला बाल विकास ने ड्रेसकोड के तहत उन्हें साड़ी प्रदान किया है। जिसकी क्वालटि घटिया और निम्न स्तर की है। जिससे नाराज कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने यहां जिला मुख्यालय स्थित रंगमंच प्रांगण में  बैठक कर घटिया और निम्न स्तर की साड़ी देने पर विभाग को आडे हाथों लेते हुए जमकर कोसा और वे विभाग से दिये गये साडियों को पहनने से भी इंकार किया है। आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका के जिलाध्यक्ष पुष्पा सरजाल ने बताया कि इस बार विभाग ने जो साड़ी दिया गया है वे पहनने लायक नही है। जिसका हम सभी विरोध करते है। वही एक अन्य कार्यकर्ता ने बताया कि हम महिलाओ का सम्मान साड़ी होता है और घटिया साड़ी मिलने से वे अपमानित महसुस कर रही है। महिलाओ के सम्मान की जगह निम्न स्तर की साड़ी देकर हम सभी का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने  अधिकारियों को इस साडी के बदले अच्छे ग्रेड की साडिया देने को कहा है। इस दौरान बडी संख्या में आगनबाडी के कार्यकर्ता सहायिका मौजुद रही।

Leave a Reply