अंबिकापुर। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत के लिए ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता, मंत्री भी यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी प्रचार में पीछे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश घोरावल विधानसभा सीट में कांग्रेस का चुनाव प्रचार छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं। लुभावने वायदों की झड़ी कांग्रेस ने लगा दी है। सोनभद्र के घोरावल विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी राज परिवार की बिंदेश्वरी सिंह को बनाया है।
घोरावल विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तिलसिवा में स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे अमरजीत भगत ने जनसमुदाय को भाजपा की नाकामी से अवगत कराया। उत्तर प्रदेश के चार विधानसभा राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल के प्रभारी, सरगुजा कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, कमलकांत साहू प्रदेश सचिव, बिहारी लाल राजवाड़े, जनक लाल गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी, ईश्वर सोनी ब्लाक अध्यक्ष, राजू गुप्ता, अवधेश साहू के अलावा विधायक चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ के भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी, अजय सिंह सहित अन्य नेता नामांकन के समय से ही पूरी टीम के साथ यहां प्रचार में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जैसे छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने घोषणा पत्र पर अमल किया, वैसे ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम घोषणाओं को अमल में लाएंगे। छग में किसानों के कर्ज माफी के वायदे को भूपेश सरकार पूरा की है। उन्होंने सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने, सालाना 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देने, नए सरकारी पदों में आरक्षण के प्रवधानों के अनुरूप 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति, बुजुर्ग महिला व विधवाओं को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन देने, आंगनबाड़ी और आशा की कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय शुरू करने का भरोसा दिलाया है। विदित हो कि सोनभद्र जिले का घोरावल विधानसभा उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इसकी सीमाएं देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगी हुई हैं।
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री स्टार प्रचारक बन उत्तर प्रदेश में लुभावने वायदों की झड़ी लगा रहे घोरावल विस में प्रचार के दौरान अमरजीत ने कहा-छात्राओं को देंगे स्मार्टफोन व स्कूटी, महिलाओं को मिलेगी फ्री बस सेवा फोटो-6

Leave a reply