samvaad
छत्तीसगढ़

पिता की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाला पुत्र जेल दाखिल


अंबिकापुर। बीते 21 फरवरी की रात गहरी नींद में सो रहे पिता की हथौड़े से मारकर कलयुगी बेटे के द्वारा की गई हत्या के बाद फरार आरोपित पुत्र को कमलेश्वरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राम मांझी 60 वर्ष ग्राम केसरा थाना कमलेश्वरपुर का रहने वाला था, इसके दो पुत्र हैं। मृतक अपने दोनों पुत्रों से अलग पत्नी व बेटी के साथ रहता था। 21 दिसंबर की रात को वह अपने घर में सोया था, तभी शराब के नशे में उसका बेटा करम आया और हथौड़े से पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान करम ने अपनी मां रजंती को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग कर गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंची जिससे उसकी जान बचाई। पूरी रात गुजारने के बाद दूसरे दिन सुबह रजंती घर पहुंची तो उसके पति की सांस चल रही थी और हमलावर पुत्र गायब था। पति को इलाज के लिए वह राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय लेकर पहुंची, यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अंबिकापुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर कमलेश्वरपुर थाने को इसकी जानकारी दी थी और केस डायरी भेजा था। इसके बाद कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह आरोपित करम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में लगे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का कारण जमीन विवाद बताया है।

Leave a Reply