सूरजपुर। पशुधन विकास विभाग में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 2 मार्च से राजपत्रानुसार कार्य करेंगे। छग सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डीएस भारद्वाज ने कहा कि संघ विभाग के द्वारा कराए जा रहे अनाधिकृत कार्यों का बहिष्कार करेगा।सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंह के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों द्वारा उप संचालक पशु को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमे संघ द्वारा 2 मार्च से राज्य पत्र के अनुसार कार्य करने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ की तरफ से मांग की गई है कि विभाग द्वारा कराए जा है के रहे कार्यों को संशोधित राजपत्र में प्रकाशित कराया जाए।सामान्य उपचार एवं निदान को शामिल करते हुए वर्तमान में कराए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो को संशोधित राजपत्र में प्रकाशित कराई जाए। तभी संवर्ग कार्य करने के लिए सक्षम होगा नहीं तो 2017 में राजपत्र में प्रकाशित अनुसार संवर्ग कार्य करने बाध्य होगा। जिसकी सूचना संबंधित को दे दी गई है। ज्ञात हो कि इस संबंध में विगत 2 वर्ष से लगातार कृषि मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को संघ के द्वारा अवगत कराया जा रहा है। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विभाग के द्वारा कराए जा रहे कार्य एवं छग राजपत्र में प्रकाशित कार्य में भिन्नता है। चेतावनी देने के बाद भी राजपत्र में प्रकाशन नहीं होता और कार्य प्रभावित होता है तो इसकी जवाबदारी विभाग की होगी। संवर्ग के द्वारा 2017 राजपत्र में प्रकाशित कार्यों के अलावा किसी प्रकार का अनाधिकृत कार्यों का संपादन नहीं किया जाएगा। पशु पालकों को जो असुविधा या परेशानी इस बीच होगी इसके लिए संघ ने खेद व्यक्त किया है। ज्ञापन सौपने वालो में जवाहरलाल, सुबोध मोदी, राकेश तिर्की, जेपी लाल सिन्हा, पीआर भगत, शिवनंदन सिंह, मुकेश कुर्रे ,संतोष कुमार सिंह, जागेश्वर टोप्पो , जगसाय, महेश तिर्की, देवचंद सिंह, राजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल थे।
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी 2 मार्च से राजपत्र के अनुसार करेंगे कार्य 0 संघ ने उप संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Leave a reply