सूरजपुर। छ.ग. टीचर एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव अजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर राज्य के सभी कर्मचारियों को 2004 के पूर्व बंद हुए पेंशन को बहाल करने की मांग की है उन्होंने राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। चूंकि प्रदेश की कांग्रेस के द्वारा जन घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात कही गई थी। इससे छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी में उम्मीद जगी हुई है उन्होंने कर्मचारियों एवं उनके परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री से जन घोषणा पत्र को ध्यान में रखकर कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।फ़ोटो-अजय सिंह
शासकीय वाहनों के आज थमे रहेंगे पहिए—————————————
