samvaad
छत्तीसगढ़

दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शामिल होंगे जिले के 20792 परीक्षार्थी 0 2 व 3 मार्च से प्रारंभ होगी बोर्ड परीक्षाएं 0 परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु गठित की गई टीमें

सूरजपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई एवं हायर सेकेण्डरी की 2 व 3 मार्च  से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के द्वारा तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने बताया कि जिले के 74 मुख्य परीक्षा केंद्रों व 209 उप केंद्रों के माध्यम से इस वर्ष 20792 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिनमे कक्षा दसवीं के 12024 तथा बारहवीं के 8768 परीक्षार्थी शामिल है। बारहवीं की परीक्षा 2 से 30 मार्च तक और 10 वीं की परीक्षा 3 से 23 मार्च तक आयोजित होंगी। बोर्ड की इन परीक्षाओ के सफलता पूर्वक संचालन और नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा 8 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसमे जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक संचालक की दो टीमें तथा विकास खंड स्तर पर छः टीमें बनाई गई है जो परीक्षा केंद्रों पर अपनी पैनी निगाह रखेंगी।

0 इस वर्ष बनाये गए 209 उप परीक्षा केंद्र

बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष जिले में 209 उप परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। मतलब जो विद्यार्थी जहां पर जिस स्कूल में अध्ययनरत है वे उसी स्कूल में ही परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राय ने बताया कि कोरोनाकाल मे आयोजित ऑफलाइन परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने बोर्ड के द्वारा सभी हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया गया है कि परीक्षा की गोपनीय सामग्री 74 मुख्य परीक्षा केंद्रों को दी जाएगी जहां से गोपनीय सामग्री संबंधित उप केंद्रों के लिए दी जाएगी। 
0 जिला प्रशासन ने भी की उड़नदस्ता टीम  गठित
कोरोनाकाल में पहली बार आयोजित 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है जो परीक्षा के दौरान  केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण व जांच करेंगे एवं समय-समय पर कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण करेगे। दल प्रभारियो को प्रतिदिन निरीक्षण प्रतिवेदन  जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता एवं नकल आदि का स्पष्ट उल्लेख करने व शासकीय वाहनों का उपयोग करने को कहा गया है। 
0 ये है दल प्रभारी व सदस्य
 सूरजपुर नीरजकान्त तिवारी तहसीलदार दल प्रभारी,  मोहम्मद ईजराईल खान, नायब तहसीलदार, कमलकान्त बर्मन, मण्डल संयोजक, श्रीमती सुशीला लकड़ा पर्यवेक्षक,  सूरजपुर 2 के लिए आर.एस.सेंगर,, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जनपद पचंायत दल प्रभारी, विनोद दुबे, वि.खं. षिक्षा अधिकारी, श्रीमती माया द्विवेदी पर्यवेक्षक, 03 रामानुजनगर उमेश कुशवाहा, तहसीलदार दल प्रभारी, राजाराम सिंह, वि.खं.षिक्षा अधिकारी, श्रीमती गंगोत्री मानिकपुरी, पर्यवेक्षक, अजय सिंह राठौर, मण्डल संयोजक, श्रीमती रागिनी गुप्ता, पर्यवेक्षक 04 प्रेमनगर संजय राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दल प्रभारी, आलोक कुमार सिंह,  महेष सिंह सांडिल्य, प्रताप सिंह पैकरा सहा.वि.ख. षि. अधिकारी , श्रीमती यसोमती बेसरा पर्यवेक्षक, सुश्री हीरामुनी राजवाड़े पर्यवेक्षक, 05 भैयाथान,  ओ.पी.सिंह, तहसीलदार दल प्रभारी,  फुलसाय मरावी, अजेंन्द्र दुबे, सुश्री मीरा कुरील पर्यवेक्षक, 06 ओड़गी – संजय सिंह राठौर, तहसीलदार दल प्रभारी, जे.पी.साय, श्रीराम प्रधान, श्रीमती कौषल्या टेकाम पर्यवेक्षक बिहारपुर, सुश्री ममता बाई, पर्यवेक्षक,  07 प्रतापपुर – प्रतीक कुमार जायसवाल, तहसीलदार दल  प्रभारी,  मुन्नु सिंह घुर्वे, रमेष शरण सिंह बीआरसी, कुमारी सिलेना लकड़ा पर्यवेक्षक, सुश्री कमला कच्छप पर्यवेक्षक, रीजर्व 11  निलेष सोनी सीईओ ओड़गी,  वेद प्रकाश गुप्ता सीईओ रामानुजनगर, मो. निजामुद्दीन सीईओ प्रतापपुर, जयशंकर सिंह चौहान, मण्डल संयोजक प्रेमनगर, सुश्री भारती पटेल, पर्यवेक्षक म.बा.वि. देवनगर, श्रीमती लीला सिंह म.बा.वि.  भैयाथान, श्रीमती पी.ली. चौहान  म.बा.वि. ओड़गी, श्रीमती अबेथ सांई बेक म.बा.वि. सूरजपुर सिलफिली, श्रीमती धनेष्वरी मरावी म.बा.वि. रामानुजनगर, श्रीमती शषिकला शर्मा,म.बा.वि.  सूरजपुर, श्रीमती गौरी बाई, म.बा.वि. ओड़गी, श्रीमती रोजलीन बड़ा,म.बा.वि. भैयाथान, श्रीमती रेखा सिंह  म.बा.वि. रामानुजनगर शामिल है।

Leave a Reply