सूरजपुर। शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को सरपंच के नेतृत्व में ग्राम पंचायत महंगई के ग्रामीण यहां कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कब्जा हटाने की मांग की है। संयुक्त कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पंचायत महंगई की फूलेश्वरी तिवारी के द्वारा लॉकडाउन के दौरान यहां शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महंगई के सामने अवैध झोपड़ी निर्माण करा दिया गया है। जिसको कब्जामुक्त करने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच सहित ग्रामीण कई बार उच्च अधिकारियों को आवेदन भी दिये है। परंतु आज दिनांक तक कोई कार्रवाई संबंधितों के द्वारा नहीं की गई है। कार्रवाई के आभाव में ग्रामीण आक्रोशित है। कब्जे हटवाने के लिए पंचायत स्तर से भी कई बार संबंधित को नोटिस भी दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त महिला विवादित है और झूठा प्रकरण में फंसाने की भी धमकी देती है। परेशान सरपंच उपसरपंच सहित करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा है। जिसमे तत्काल कार्रवाई हेतु मांग की गई हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच श्रीमती राजकुमारी टेकाम, उपसरपंच संतोष जायसवाल, जगन्नाथ सिंह,शैलेश जयसवाल, रमेश जायसवाल, सर्वेश्वर कुजूर, संतोष रवि, मनीष सिंह, रमादेवी, हरीविलास, लखन रवि, करमू, बुधनाथ, महेंद्र, भैया लाल, लखन, मनोज, सुनीता रवि, निता रवि, बंधानों, संगीता, भोलू, शिवकुमार, चौधरी लाल, रामनाथ, देवी सिंह, प्रभु, काशी रवि, आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।
