अंबिकापुर। सरगुजा धर्म प्रांत के लिए निर्वाचित धर्माध्यक्ष डॉ.अंतोनीस बड़ा का धर्माध्यक्षीय अभिषेक समारोह आज अम्बिकापुर स्थित बेदाग ईश माता महागिरजा घर नवापारा के प्रांगण में संत पापा फ्रांसिस के प्रतिनिधि लियोपोलदो जिरेलो, आर्च बिशप हेनरी ठाकुर, आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो व बिशप पतरस मिंज की अगुवाई में समस्त अभिषेक अनुश्ठान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ततपश्चात बिशप पतरस मिंज के द्वारा देश विदेश से पधारे मंच पर विराजमान अतिथियों के स्वागत सम्मान में उदबोधन दिया गया। इसके बाद अभिषेक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।अनुश्ठान के दौरान ही मंच पर उपस्थित सभी आर्चबिशप व बिशप के द्वारा निर्वाचित बिशप के सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया। आगे नव नियुक्त बिशप की शपथ विधि की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान पोप फ्रांसिस के वेटिकन सिटी रोम स्थित कार्यालय से सरगुजा धर्मप्रान्त के चौथे बिशप डॉक्टर अन्तोनीस बड़ा के नियुक्ति पत्र को हिंदी में फादर विलियम उर्रे व लेटिनभाषा मे फादर अविरा के द्वारा पढ़ कर सुनाया गया।
विदित हो कि 22 दिसंबर 2021 को संत पापा फ्रांसिस ने सरगुजा धर्मप्रान्त के चौथे बिशप के लिए डॉ.अन्तोनीस बड़ा के निर्वाचित होने की घोषणा की थी। तभी से सरगुजा धर्म प्रांत में नए बिशप के धर्माध्यक्षीय अनुष्ठान की तैयारियों में पूरा मसीही समाज लगा हुआ था। इस भव्य समारोह के लिये कमेटियों का गठन कर तैयारियों को मूर्तरूप दिया गया। इस भव्य गरिमामय समारोह में वेटिकन सिटी रोम के दिल्ली स्थित दूतावास से पोप के भारत व नेपाल के प्रतिनिधि के रूप पधारे लियोपोलदो जिरेलो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर शहर में डॉ.अंतोनिस बड़ा के बिशप अभिषेक के शुभ अवसर पर पोप फ्रांसिस की शुभकामनाएं आशीर्वाद का संदेश लेकर आया हूँ। ऐसे सम्पन्न एरिया में काम करने के लिए डॉक्टर अंतोनिस बड़ा को ईश्वर ने सुंदर मौका दिया है। मैं पोप फ्रांसिस व विश्वव्यापी मसीही समुदाय की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला का अपना अनूठा गौरवशाली इतिहास रहा है यह एक आदिवासी बाहुल क्षेत्र होने के बावजूद पूरे भारत में स्वच्छ शहरों की सूची में सम्मानित स्थान रखता है। इस अवसर पर विभिन्न धर्मप्रांतों के 30 बिशप सहित चार आर्च बिशप सहित कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, महापौर डॉ.अजय तिर्की, जिला पंचायत की अध्यक्षा मधु सिंह उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्याम लाल जयसवाल, अशफाक अली, होलीक्रास सिस्टर डायना, राजेन्द्र तिग्गा,मनोज अजय खलखो, अजय अरुण मिंज, भानु खलखो, पुरोहित, धर्म बहनें और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Leave a reply
