samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री अंतर्जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कवर्धा व जांजगीर के बीच खेले गए दो दिवसीय मैच


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कवर्धा व जांजगीर के बीच दो दिवसीय मैच खेले गए। पहली पारी में जांजगीर ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। कवर्धा ने बैटिंग करते हुए 88 ओवर में 351 रन बनाया। कवर्धा की ओर से नितिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 बाल पर 77 रन बनाए, अमन पाठक ने 167 बाल पर 65 रन, शुभम खत्री ने 45 बाल पर 54 रन का योगदान दिया। वहीं जांजगीर के आशीष यादव ने बालिंग करते हुए 25 ओवर, 6 ओवर मेडन, 68 रन में 4 विकेट लिया। सौरभ, करण, रविचन्द्र व प्रखर द्वारा इन सभी ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में जांजगीर की ओर से बैटिंग करते हुए ओम प्रकाश ने 83 बॉल पर 48 रन, जैनेन्द्र सिदार ने 51 बाल 22 रन और करण कुलदीप 23 रन पर नाट-आउट रहे। कवर्धा की ओर बालिंग करते हुए रोशन साहू ने 7 ओवर में 46 रन देते हुए 4 विकेट लिए। जितेन्द्र यादव ने 9 ओवर में 4 मेडन ओवर के साथ 22 रन देते हुए 2 विकेट लिए। अंकित भगत ने 6 ओवर 1 मेडन ओवर पर 12 रन देते हुए 2 विकेट लिया। कवर्धा की टीम ने जांजगीर चांपा के टीम को फालोआन खेलने के लिए आमंत्रित किया, जांजगीर-चांपा फालोआन खेलते हुए सौरभ लहरे 68 बाल पर 48 रन व भीष्म नारायण 23 बाल पर 41 बनाए। वहीं कवर्धा की ओर से सौगात लहरे ने 8 ओवर में 2 मेडन ओवर में 22 रन देते हुए 7 विकेट लिए। कवर्धा एक पारी और 45 रन से जीत हासिल की। इस प्रकार कवर्धा ने 6 अंक और एक बोनस अंक के साथ 7 अंक बनाया। प्रतियोगिता में अंपायर शैलेष उपाध्याय और पीयूष साहू थे। मैच के स्कोरर जयंत मिश्रा थे। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सिलेक्टर टी.साई कुमार, आब्जर्वर राजेश शुक्ला की निगरानी में चला। प्रतियोगिता का संचालन सरगुजा क्रिकेट संघ अध्यक्ष सोमेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव विनीत विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष सिंह, विकास शर्मा, अलंकार तिवारी, जीवन यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, विशेष दुबे, राजेश अग्रवाल (लिलि), प्रंशात तिवारी, कमल किशोर निकुंज, अरुण पटवा, राजेश प्रताप सिंह, डॉ.प्रमोद कुमार यादव, शौभिक दासगुप्ता, इसहाक तिर्की शामिल रहे।

Leave a Reply