राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित निजी अंग्रेजी स्कूल की 52 सीटर बस में शार्ट-सर्किट से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे खतरे की स्थिति बन गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से आग लगने जैसी स्थिति नहीं बनने पाई। बस में 122 छात्र-छात्राएं सवार थे। घटना कुसमी मार्ग में बूढाबगीचा के पास की है। बस में अचानक धुआं भरने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। कक्षा 10 वीं के छात्र अमन बेक ने तत्परता दिखाते हुए बस के पीछे का शीशा तोड़ा, जिससे बस में सवार सभी छात्र-छात्राएंं सुरक्षित बाहर निकले। स्कूल बस में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल एसडीएम चेतन साहू व थाना प्रभारी अखिलेश सिंह स्टाफ के साथ पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक राजपुर महुआपारा में संचालित सेंट जेवियर स्कूल में करीब 13 सौ छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। शनिवार को छुट्टी होने के बाद करीब 3.30 बजे बस क्रमांक 07 सीजी 15 डीजे 5381 के चालक विनीत बेक निवासी भिलाई खुर्द, 52 सीटर बस में भेड़-बकरियों की तरह 122 छात्र-छात्राओं को लेकर शंकरगढ़ के मानपुर जा रहा था। कुसमी मार्ग बुढ़ाबगीचा के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से बस में धुआं भरने लगा, जिससे बस में सवार छात्र-छात्राएं घबरा गए। सेवारी निवासी कक्षा दसवीं के छात्र अमन बेक पिता चंदसाय बेक ने इस दौरान बनी स्थिति को देखते हुए तत्परता दिखाते और हथौड़े से बस के पीछे का शीशा तोड़ सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एसडीएम चेतन साहू व थाना प्रभारी के अलावा जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, लीलू अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और दूसरी बस मंगाकर छात्र-छात्राओं को उनके घर तक सुरक्षित रवाना किया। लोगों का कहना है कि निजी स्कूल के संचालक प्रशासन व परिवहन विभाग के गाइड लाइन को दरकिनार कर स्कूल और बस का संचालन कर रहे हैं। बसों में जिस प्रकार बच्चों को क्षमता से अधिक भरा जाता है, उससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। फीस और बस भाड़ा वसूलने के बाद भी छात्र-छात्राओं को सहूलियत के नाम पर बस में खड़े होकर सफर करना पड़ता है। अगर अभिभावक संस्था के विरुद्ध शिकायत करें तो बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
बयान-
राजपुर एसडीएम चेतन साहू ने बताया कि स्कूल बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। आरटीओ और बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर भेजा जा रहा है। स्कूल बस में अब सीट से अधिक छात्र-छात्राएं सफर नहीं करेंगेे।
बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित निजी अंग्रेजी स्कूल की 52 सीटर बस में शार्ट-सर्किट से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे खतरे की स्थिति बन गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से आग लगने

Leave a reply